समाचार

आगरा में श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान में उमड़ी भक्ति की अद्भुत छटा : 458 चैत्यालयों में विराजित जिन प्रतिमाओं के बीच भक्तों ने किया दिव्य अर्घ्य अर्पण


आगरा के एमडी जैन कॉलेज ग्राउंड में आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान में श्रद्धालुओं की अपार भागीदारी हो रही है, जहां 458 चैत्यालयों में जिन प्रतिमाओं के दर्शन का दिव्य अवसर प्राप्त हो रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा के हरीपर्वत स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान इस समय शहरभर के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं स्वर्गीय स्वरूपचंद जैन मारसंस की स्मृति में विमलेश जैन मारसंस व ऊषा जैन मारसंस परिवार द्वारा इस आयोजन को दिव्य भव्यता के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

सुबह से ही विधान स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर परम भक्ति भाव से भगवान के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर रहे हैं। कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध विधानाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश जैन जी के सुश्राव्य और सधे हुए मंत्रोच्चारण के बीच विधान की प्रत्येक क्रिया सौगातिक एवं शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हो रही है। मंच पर 458 चैत्यालयों में स्थापित 458 जिन प्रतिमाओं का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को अद्वितीय दिव्यता का अनुभव करा रहा है।

प्रतिदिन हो रही विशेष पूजन, मंगल आरती, सांस्कृतिक संध्याएं और आचार्य श्री के प्रेरणादायी प्रवचन इस आयोजन को आध्यात्मिक रूप से अत्यंत प्रभावशाली बना रहे हैं। पूरे आगरा में जैन समाज के मध्य इस विधान ने आस्था, संस्कार और सामूहिक एकता का अनुपम वातावरण निर्मित कर दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page