समाचार

विनम्र अकेडमी पाठशाला का भव्य शुभारंभ: बच्चों सीखेंगे नए संस्कार,


बच्चों को संस्कारित करने के पावन उद्देश्य से आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज जी के आशीर्वाद से विनम्र अकेडमी का शुभारंभ किया गया। आचार्य श्री विनम्र सागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आचार्य श्री 108 विनम्रसागर जी के आशीर्वाद एवं निर्देशानुसार विनम्र एकेडमी पाठशाला का शुभारंभ रविवार को किया गया है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/अम्बाह। बच्चों को संस्कारित करने के पावन उद्देश्य से आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज जी के आशीर्वाद से विनम्र अकेडमी का शुभारंभ किया गया। आचार्य श्री विनम्र सागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आचार्य श्री 108 विनम्रसागर जी के आशीर्वाद एवं निर्देशानुसार विनम्र एकेडमी पाठशाला का शुभारंभ रविवार को किया गया है। यह आयोजन रात्रि 8.30 बजे अंबाह स्थित परेड जैन मंदिर जी में हुआ। आयोजकों द्वारा सभी बच्चों को और बड़ों को समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

प्रतिभागियों को पहुंचने के बाद 100 बच्चों ने अपने नाम लिखवाए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए संडे को पूजा-अर्चना अभिषेक, स्पेशल गेम्स, क्लासेस और अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन के अंत में सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार पवनकुमार, भरत जैन चीकू, आकाश जैन लाला की ओर से व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम संयोजक राजुल जैन ने बताया कि विनम्र एकेडमी का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा देना है। यह स्थान बच्चों के व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण का केंद्र बनेगा। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा यहां से कुछ नया सीखकर जाए। इसका संचालन वीतराग शासन ग्रुप अंबाह द्वारा किया जा रहा है, जो धर्म और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page