समाचार

पारस होम्स फर्नीचर एंड डेकोर शोरूम का भव्य उद्घाटन: राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने किया शुभारंभ 


कमला नगर स्थित मेन रोड पर गुरुवार को पारस होम्स फर्नीचर एंड डेकोर के नवनिर्मित शोरूम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन रहे। दीप प्रज्वलन एवं फीता खोलकर शोरूम का शुभारंभ किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। कमला नगर स्थित मेन रोड पर गुरुवार को पारस होम्स फर्नीचर एंड डेकोर के नवनिर्मित शोरूम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलन एवं फीता खोलकर शोरूम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप जैन सीएमडी पीएनसी इन्फोटेक लिमिटेड एवं अहिंसा ग्रुप के चेयरमैन रोहित जैन अहिंसा ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन अवसर पर आगरा के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन पारस कंसल जैन, संभव कंसल जैन एवं रोहित सिंघल परिवार ने किया।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि आगरा जैसे विकसित होते शहर में आधुनिक फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर का यह शोरूम लोगों को नई जीवनशैली की प्रेरणा देगा। शोरूम में घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए आकर्षक फर्नीचर, आधुनिक डिज़ाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता की वस्तुओं की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और सुंदर सजावट एवं डिज़ाइन की सराहना की।

आयोजकों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि पारस होम्स फर्नीचर एंड डेकोर का उद्देश्य आगरा के नागरिकों को परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रदान करना है। इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल, नितिन कोहली, नीरज अग्रवाल, शुभम जैन, मधु जैन, नेहा जैन, कीर्ति जैन आदि लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page