श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में आगामी 7 से 13 मार्च 2026 तक आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के शिष्य मुनि श्री समत्वसागर जी व मुनि श्री शीलसागर जी के सान्निध्य में पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिनिधि मंडल ने जनप्रतिनिधियों व संतों को आमंत्रण भेंट किया। पढ़िए राजेश जैन रागी, रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…
कारीटोरन (ललितपुर)। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में 7 मार्च से 13 मार्च 2026 तक श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव के परमप्रभावक शिष्य मुनिश्री समत्वसागर जी और मुनिश्री शीलसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
इस अवसर हेतु कारीटोरन जैन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने महरौनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत श्री मुकेश नाथ जी महाराज (वर्धा, महाराष्ट्र), योगी दिलीप नाथ मड़िया (टीकमगढ़, मध्यप्रदेश), ललितपुर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन, श्री मुन्नालाल जैन एवं अभिलाषा सैदपुर को आमंत्रण भेंट कर कार्यक्रम में पधारने हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ज्योतिर्भूषण प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेश कुमार शास्त्री (डीमापुर, नागालैंड), ट्रस्ट महामंत्री डॉ. श्रेयांस कुमार जैन (ककरवाहा, टीकमगढ़), श्री जिनेंद्र कुमार जैन (कारीटोरन), श्री अरविंद कुमार जैन (गौना मड़ावरा) और श्री प्रकाशचंद्र जैन (रमगढ़ा) शामिल रहे। यह भव्य आयोजन धार्मिक आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अद्वितीय संगम होगा जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।













Add Comment