कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विधान पुण्यार्जक पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के संयोजन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का बुधवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विधान पुण्यार्जक पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के संयोजन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का बुधवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। 23 फरवरी से 4 मार्च तक चले इस पावन धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने आराधना, भक्ति एवं आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त किया। समापन दिवस पर प्रातः 7 से 11 बजे तक श्रीजी का पूजन, विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ की मांगलिक क्रियाएं विधिविधान के साथ कराई गईं। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्रोच्चारण एवं भक्ति गीतों के साथ विश्व शांति, सद्भाव और मंगलमय जीवन की कामना की।
एक–दूसरे को चंदन लगाकर शुभकामनाएं दीं
विधान के दौरान ब्रह्मचारी आशीष भैया के सान्निध्य तथा संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति-संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा विधान में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं द्वारा होली उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर शुभकामनाएं दीं और धार्मिक मर्यादाओं के साथ रंगोत्सव की आनंदमयी शुरुआत की। संचालन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, व्यवस्थापन समिति एवं शालीमार जैन मंदिर परिवार के तत्वावधान में किया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा,संजू गोधा,संभव जैन कंसल, रूपचंद जैन, शैलेंद्र जैन,मुकेश जैन रपरिया,विनीत जैन,अभिषेक जैन,अजीत जैन,हर्ष जैन,गौरव जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,मिथलेश जैन,अनुमूर्ति जैन, अनामिका जैन सहित शालीमार एनक्लेव जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment