समाचार

कुंडलपुर में नए वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन : भक्ति संध्या एवं महाआरती में शामिल होंगे श्रद्धालु 


कुंडलपुर में नए वर्ष की शुरुआत श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा के अभिषेक-पूजन के साथ करेंगे। इस अवसर पर भक्ति संध्या और अभिषेक, महाआरती आदि कार्यक्रम होंगे। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…


कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र पूज्य बड़े बाबा छोटे बाबा की पावन नगरी कुंडलपुर में नववर्ष 2026 का भव्य आगाज पूज्य बड़े बाबा के चरणाभिषेक, दर्शन, पूजन के साथ होगा। नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर रात्रि 8 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन एंड म्यूजिकल ग्रुप बुढार द्वारा भक्ति संध्या के भव्य आयोजन में हजारों भक्त भक्ति गीतों के आनंद में सराबोर होंगे और रात्रि 12 बजते ही पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में महा आरती कर करेंगे। नए वर्ष का अभिनंदन 1 जनवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का रिद्धि मंत्र अभिषेक, शांतिधारा प्रातः 8 बजे से हजारों श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का चरणाभिषेक ,दर्शन पूजन कर नए वर्ष की शुरुआत करेंगे। सायंकाल 7 बजे से भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधार का धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page