रविवार सुबह कुमेडी पंचकल्याणक के लिए क्लर्क कॉलोनी से कुमेडी पंचकल्याणक स्थल तक मुनि श्री विमलसागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बैंड- बाजे लाव-लवाजमे के साथ झंडे बैनर लिए समाजजन महिला मंडल समाज श्रेष्ठि सभी में बहुत उत्साह देखा गया।
इंदौर। रविवार सुबह कुमेडी पंचकल्याणक के लिए क्लर्क कॉलोनी से कुमेडी पंचकल्याणक स्थल तक मुनि श्री विमलसागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बैंड- बाजे लाव-लवाजमे के साथ झंडे बैनर लिए समाजजन महिला मंडल समाज श्रेष्ठि सभी में बहुत उत्साह देखा गया। प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कुमेडी पंचकल्याणक महोत्सव की भव्य तैयारियां चल रही हैं। समाजजन इस आयोजन को लेकर अति उत्साहित हैं।
सभी समाजजन इस महोत्सव में प्रतिदिन आमंत्रित हैं। इसमें आकर पुण्य अर्जन अवश्य करें। उन्हें कुमेडी पंचकल्याणक कमेटी को बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पंचकल्याणक इतिहास रचेगा। रविवार को भी समाजजनों के साथ-साथ पुलक मंच की उपस्थिति बड़ी संख्या में थी। इस दौरान प्रदीप बड़जात्या, कैलाश लुहाड़िया, सुरेश सेठी, प्रियंक जैन, आनन्द ग़ोधा, संजय अहिंसा, चन्द्रेश जैन आदि समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment