वरिष्ठ नागरिकों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हवाई यात्रा में सीनियर सिटीजन को यात्रा टिकट में छूट दी जाएगी। दिगम्बर जैन समाज जनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं लोक प्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आभार प्रकट कर बधाई दी। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
इंदौर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हवाई यात्रा में सीनियर सिटीजन को यात्रा टिकट में छूट दी जाएगी। लोकप्रिय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा दिए गए सीनियर सिटीजन के लिए हवाई यात्रा किराए में छूट देने का प्रस्ताव पीएम नरेंद्र मोदी ने पास कर दिया है।
भारतीय राष्ट्रीयता के सभी वरिष्ठ नागरिक और स्थायी रूप से भारत में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भारत में यात्रा के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट आधी कीमत पर प्राप्त होगा। दिगम्बर जैन समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, भूपेन्द्र जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा जी कासलीवाल आदि समाज जन ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं लोक प्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आभार प्रकट करते हुए बंधाई दी।













Add Comment