समाचार

पंच कल्याणक में सौधर्म इंद्र बनने का मिला है सौभाग्य: नेमिश्वर धाम जुरहरा में 5 मार्च से होगा पंच कल्याणक 


नेमिनाथ भगवान की सबसे बड़ी पद्मासन प्रतिमा और नवनिर्मित जिनबिम्बों का श्रीमज्जिनेंद्र 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज ससंघ के सानिध्य में 5 से 9 मार्च तक चलेगा। जिसकी तैयारियां जारी हैं। पढ़िए जुरहरा से यह खबर…


जुरहरा। स्थानीय नेमिश्वर धाम जैन मंदिर में आगामी मार्च माह में होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दिल्ली निवासी मुकेश जैन ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुधवार को आचार्य वसुनंदी गुरुदेव ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पंच कल्याणक महोत्सव कमेटी के सहप्रचार मंत्री तरुण जैन ने बताया कि राजस्थान प्रांत के डीग जिले की धर्म नगरी जुरहरा में आचार्यश्री वसुनंदी महामुनिराज की शिष्या आर्यिका पद्मनंदिनी माताजी की पावन प्रेरणा से नेमिश्वर धाम जिनालय का निर्माण हो रहा है।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 9 मार्च को होगा संपन्न

जिनालय में विराजमान होने वाली नेमिनाथ भगवान की सबसे बड़ी पद्मासन प्रतिमा और नवनिर्मित जिनबिम्बों का श्रीमज्जिनेंद्र 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज ससंघ के सानिध्य में 5 से 9 मार्च तक चलेगा। जिसकी तैयारियां जारी हैं। इस महोत्सव में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य शंकर नगर दिल्ली निवासी मुकेश जैन, संगीता जैन को प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को उन्होंने आचार्य वसुनंदी महामुनिराज का आशीर्वाद लिया।

इनको भी मिला सौभाग्य

महोत्सव में भगवान के माता-पिता का सौभाग्य राकेश जैन, निधि जैन जुरहरा को, महायज्ञ नायक का सौभाग्य विपुल जैन, बरखा जैन गाजियाबाद को, धनपति कुबेर बनने का सौभाग्य राजेश जैन, मोनिका जैन दिल्ली वालों को, यज्ञनायक का सौभाग्य अमित जैन, तन्वी जैन जुरहरा को तथा ईशान इंद्र बनने का सौभाग्य सोनू जैन साक्षी जैन जुरहरा को प्राप्त हुआ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page