समाचार

गुड़ी पड़वा पर 135 वां अभिषेक कर लिया धर्म लाभ : गोशाला के लिए 5100 रुपए की राशि प्राप्त


हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मल्लिनाथ भगवान के गर्भ कल्याण रविवार के दिन 135 वां रविवार अभिषेक किया गया। 1008 श्री दिगंबर जैन महावीर चैत्यालय एलआईजी में अभिषेक किया। गोशाला के लिए 5100 रुपए की राशि चैत्यालय से कमेटी पदाधिकारियों की ओर से प्राप्त हुई। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मल्लिनाथ भगवान के गर्भ कल्याण रविवार के दिन 135 वां रविवार अभिषेक करने का हम सभी को 1008 श्री दिगंबर जैन महावीर चैत्यालय एलआईजी पर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोशाला के लिए 5100 रुपए की राशि चैत्यालय से कमेटी पदाधिकारियों की ओर से प्राप्त हुई है। हम सभी ग्रुप की ओर से आपके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना करते हैं।

2022 में बाहुबली अभिषेक मंडल की हुई शुरुआत

बाहुबली अभिषेक मंडल की शुरुआत सितंबर 2022 पर्युषण महापर्व पर १००८ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शीतल नगर, उत्कर्ष विहार, साकेत से हुई थी। तब हम केवल 5-7 श्रावक ही सामूहिक रूप से रविवार को अभिषेक किया करते थे। हम लोगों के मन में ऐसा विचार आया कि अभिषेक पूजन के लिए और भी अलग-अलग जिनालय में जाकर नए-नए युवाओं को लोगों को जोड़ा जाए ताकि जो धार्मिक क्रियाएं करने में असहज महसूस करते हैं, वह हम सभी के साथ क्रियाएं सीख सकें और ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे ग्रुप से जुड़ें। धर्म की प्रभावना हो।

गो ग्रास के लिए की पहल

बाहुबली अभिषेक मंडल के तत्वावधान में एक और पहल करीब एक वर्ष पहले प्रारंभ की गई थी जो आज सतत चल रही है। दयोदय ट्रस्ट रेवती रेंज गोशाला के लिए दो गाड़ी हरी घास, गायों का चारा निरंतर ग्रुप के सदस्यों के माध्यम से दान स्वरूप जा रहा है। जब हमने ग्रुप की शुरुआत की थी तब 5-7 लोग ही हमारे ग्रुप में थे, लेकिन, 130 मेंबर हमारे ग्रुप से जुड़े हुए हैं और इंदौर इंदौर के आसपास के करीब 105 अलग-अलग जिनालयों में अभिषेक पूजन क्रिया संपन्न कर चुके हैं।

मंडल में कोई पदाधिकारी नहीं

बाहुबली अभिषेक मंडल से राजीव जैन सोरया ने बताया कि हमारे ग्रुप में कोई भी पदाधिकारी नहीं है हम पांच सात लोग ही मिलकर कोऑर्डिनेट करते हैं अमित सेठी, राजीव जैन सोरया, विनीत जैन, मयंक जैन, नरेंद्र जैन, गौरव जैन, प्रियांशु जैन (सांसद प्रतिनिधि)। हमारे ग्रुप का सभी सदस्यों का एक ही उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे ग्रुप से जुड़े और धर्म की प्रभावना हो धार्मिक क्रियायों को सीखें हमारी ग्रुप से बाहुबली अभिषेक मंडल से जुड़ने के लिए कोई राशि और कोई फीस नहीं है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page