समाचार

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज राजस्थान प्रोविंस की गूगल मीट सम्पन्नः 6 अप्रैल को इंदौर में बैठक व 11-12 मई को नंदनवन में हूमड महाकुंभ  


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राजस्थान प्रोविंस की प्रथम ऑनलाइन गूगल मीट सम्पन्न हुई। इसमें 11 एवं 12 मई, 2025 को नंदनवन धरियावद में आयोज्य हूमड़ महाकुंभ एवं हूमड़ गौत्र देवियों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी जानकारिया दी। पढ़िए बांसवाडा की यह पूरी खबर…


बांसवाडा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राजस्थान प्रोविंस की प्रथम ऑनलाइन गूगल मीट राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र बंडी की अध्यक्षता, राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा की मेजबानी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया के संयोजन में आयोजित की गई। प्रारंभ में कौशल्या पतंग्या ने नमोकार वंदना की। विपिन गांधी ने हूमड़ एकता का प्रतीक हूमड़ गीत प्रस्तुत किया। संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने कार्यक्रम का एजेंडा पढ़ा। धनपाल जैन सरोदा ने सभी का राजस्थान प्रोविंस की प्रथम गूगल मीट में शब्द सुमनो से स्वागत किया। कार्यक्रम का परिचय दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने 11 एवं 12 मई, 2025 को नंदनवन धरियावद में आयोज्य हूमड़ महाकुंभ एवं हूमड़ गौत्र देवियों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी जानकारिया दी।

देशभर के हुमडजन दो दिन जुटंेगे

आयोजन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष 18000 दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, गौरव अध्यक्ष विपिन गांधी तथा मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य संहितासुरी हंसमुख जैन डागरिया मनोनीत किए गए हैं। इस आयोजन में पूरे देश के हूमड़ जैन नंदनवन में दो दिनों तक जुटेंगे। बैठक में महेंद्र बंडी ने सम्मेदशिखरजी यात्रा 13 सितम्बर 2025 पर सभी के विचार आमंत्रित कर अधिकाधिक हूमड़जनों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत ने वार्षिक शुल्क वसूली एवं सदस्यता अभियान पर वार्ता की।

पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें

मीट को राजस्थान प्रोविंस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ निधि जैन ने सम्बोधित करते हुए प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गतिविधियों, सम्मेलन एवं संपर्क अभियान पर चर्चा की। सभा को विजय जैन, गोवर्धन लाल जैन, शशि बंडी, प्रवीण जैन, सचिन शहा सहित कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। तकनीकी सहयोग शरद पानौत का रहा संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार राजस्थान प्रोविंस के महामंत्री गोवर्धन लाल जैन कुआं ने किया।

6 अप्रैल को इंदौर में बैठक

हूमड़ महाकुंभ एवं हूमड़ कुल गोत्र देवी प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियों के लिए एक विशेष बैठक 6 अप्रैल 2025 को हूमड़ समाज भवन इंदौर में प्रातः 11 बजे रखी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page