त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो,महावीर की जियो और जीने दो के नारों के साथ सुबह श्वेतांबर जैन समाज की रजत रथ शोभायात्रा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली एवं दोपहर में दिगंबर जैन समाज की भव्य स्वर्ण रथ पर रजत सिंहासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की विशाल शोभा यात्रा स्वर्ण रथ के सारथी परिवार कुशलराज पमपम परिवार स्वर्ण रथ लेकर चलें । शहर के सभी जिनालयों में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया । पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……….
इंदौर । त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो,महावीर की जियो और जीने दो के नारों के साथ सुबह श्वेतांबर जैन समाज की रजत रथ शोभायात्रा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली एवं दोपहर में दिगंबर जैन समाज की भव्य स्वर्ण रथ पर रजत सिंहासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की विशाल शोभा यात्रा स्वर्ण रथ के सारथी परिवार कुशलराज पमपम परिवार स्वर्ण रथ लेकर चलें । शहर के सभी जिनालयों में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।सुबह श्वेतांबर समाज की रजत रथ शोभा यात्रा राजबाड़ा से प्रारंभ होकर दलाल बाग पर जाकर समाज का स्वामी वास्लय भोज होगा।
दोपहर 2:28 मिनट से कांच मंदिर से दिगंबर जैन समाज की भव्य स्वर्ण रथ यात्रा आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी संसघ एवं मुनि श्री पुज्य सागर जी संसघ के सानिध्य में शोभा यात्रा कांच मंदिर से प्रारंभ होकर मल्हारगंज,गोराकुड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा जवाहर मार्ग होते हुए पुन कांच मंदिर पर शाम 5:30 बजे तक पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक एम् के जैन ने कहा कि यहां आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी,पुज्य सागर जी की देशना होगी ।तत्पश्चात शाम 6 बजे श्री जी का अभिषेक संपन्न होगा ।शाम को शहर के सभी मंदिरों में लाइटिंग की सजावट की गई है विश्व जैन संगठन के मयंक जैन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने समाज जन से आह्वान किया है कि समाज जन दोपहर में निकलने वाली श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पायजामा और महिलाएं पीली साड़ी पहनकर परिवार सहित सम्मिलित हो ।
घरों में शाम को पांच दीपक लगाए
परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने बताया कि शाम को भगवान महावीर स्वामी को मंदिरो में पालना झूला कर महाआरती संपन्न होगी और कहा कि अपने अपने घरों में शाम को पांच दीपक लगाए और जन्म कल्याणक की खुशियाँ मनाए। दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या ,मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ,राजेन्द्र सोनी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका ,राजेश जैन दद्दू,हंसमुख गांधी,टीके वेद ,राजीव जैन, बंटी ,मनीष अजमेरा ,प्रदीप बडजात्या ,मयंक जैन आदि ने समंग्र जैन समाज को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई दी।













Add Comment