समाचार

देशभर से सम्मिलित होंगे जैन बंधु : सागर में पद्माकर सभागार में मनाया जायेगा स्वर्ण जयंती महोत्सव


 कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट मुंबई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष का आगाज पूरे देश से पधार रहे जिनशासन सेवकों की विशेष उपस्थिति में अनेक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। जिनशासन सेवक प्रद्युम्न फौजदार,दीपक राज जैन एवं सुनील सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत सेठ धर्मेन्द्र सेठ खुरई करेंगे एवं मुख्य अतिथि के रूप में सेठ गुलाब चंद्र जैन सुभाष ट्रांसपोर्ट कं. सागर, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र जैन (विधायक,सागर), श्रीमंत सेठ अशोक जैन काका, स्वदेश जैन (गुड्डू भैया) उपस्थित रहेंगे। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…


सागर। श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट मुंबई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष का आगाज पूरे देश से पधार रहे जिनशासन सेवकों की विशेष उपस्थिति में अनेक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। जिनशासन सेवक प्रद्युम्न फौजदार,दीपक राज जैन एवं सुनील सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत सेठ धर्मेन्द्र सेठ खुरई करेंगे एवं मुख्य अतिथि के रूप में सेठ गुलाब चंद्र जैन सुभाष ट्रांसपोर्ट कं. सागर, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र जैन (विधायक,सागर), श्रीमंत सेठ अशोक जैन काका, स्वदेश जैन (गुड्डू भैया) उपस्थित रहेंगे। स्वर्ण जयंती महोत्सव में मुंबई से बसंत भाई दोशी, बीनू भाईजी, बांसवाड़ा से महीपाल जैन ज्ञायक, बैंगलोर से चंपालाल भंडारी, कोलकाता से सुशील बजाज मुन्नाभाई, भरत भाई टिंबड़िया, औरंगाबाद से हर्षबर्धनजी, इंदौर से विजय बड़जात्या, पदमचंद पहाड़िया, भोपाल से अशोक जैन सुभाष ट्रांसपोर्ट कं., ब्र. हेमचंद जैन हेम, हिम्मतनगर से रजनीभाई दोशी, जबलपुर से अशोक कुमार जैन, कटनी से सुधीर जैन इत्यादि अनेक गणमान्य महानुभाव इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकोट से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान पंडित सुनील शास्त्री जैनापुरे का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही रात्रि कालीन कार्यक्रम में भजन सम्राट संजीव जैन उस्मानपुर दिल्ली द्वारा आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति सभागार में होगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन पंडित विराग शास्त्री जबलपुर एवं संयोजन पंडित अखिलेश शास्त्री सागर, पंडित प्रयंक शास्त्री खुरई एवं पंडित अमित जैन अरिहंत तीर्थधाम ज्ञानोदय भोपाल करेंगे।

आदित्य जैन लाल दुकान ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाज एवं आसपास के नगरों से भी साधर्मी बंधु पधारेंगे जिनका कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट, मुमुक्षु मंडल मकरोनिया एवं तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय सागर के समस्त जिनशासन सेवकों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा।

ये होंगे कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 7 बजे श्री महावीर जिनालय परकोटा सागर में श्री जिनेन्द्र पूजन एवं विधान से होगा, 8.30 से अल्पाहार, 9 बजे से गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचन, 9.45 से पंडित सुनील शास्त्री जैनापुरे राजकोट के प्रवचन, दोपहर 1.30 बजे से पद्माकर सभा गृह में पाठशाला के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2.30 बजे से आध्यात्मिक गोष्ठी, 3.30 से ट्रस्ट का अधिवेशन, संध्या 5.30 से साधर्मी वात्सल्य भोज, रात्रि 7 बजे से आध्यात्मिक पाठ, 7.15 से प्रवचन एवं 8 बजे से पंडित संजीव जैन उस्मानपुर दिल्ली की आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सकल जैन समाज को आमंत्रित किया गया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिनदेशना यूट्यूब चैनल पर किया जावेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page