समाचार

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा पंचकल्याणक महोत्सव : भगवान के माता-पिता की गोद भराई का हुआ कार्यक्रम


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी में श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव, नासियां जी में भगवान आदिनाथ के माता- पिता के स्वरूप राजा नाभिराय रूपेश कुमार जैन और नाभिराय की धर्मपत्नी मारुदेवी स्वरूप मनोरमा जैन की गोदभराई का भव्य कार्यक्रम हुआ l पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी में श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव, नासियां जी में भगवान आदिनाथ के माता- पिता के स्वरूप राजा नाभिराय रूपेश कुमार जैन और नाभिराय की धर्मपत्नी मारुदेवी स्वरूप मनोरमा जैन की गोदभराई का भव्य कार्यक्रम हुआ l जिसमें सर्वप्रथम भगवान आदिनाथ के माता- पिता स्वरुपों का सेक्टर 7 आवास विकास में मंगल आगमन हुआ l श्री शान्तिनाथ युवा मण्डल एवं सम्यक महिला मण्डल ने ढोल ताशों के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया l जिसमें बच्चों ने मंगलाचरण किया एवं महिला मण्डल ने सोलह स्वप्न की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

मंच संचालन अनिल आदर्श जैन ने किया l इस मौके पर मंदिर कमेटी के हीरालाल बैनाड़ा, नवीन जैन घी वाले, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, अखिल जैन, अरुण जैन, सुनील जैन ठेकेदार, अनिल आदर्श जैन, हेमा जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, राकेश जैन पेंट, राहुल जैन, जितेश जैन, राकेश जैन टीचर, वैभव जैन, मोहित जैन, आदिश जैन, आलोक जैन, विपुल जैन, रवि जैन, अनुराग जैन, संजय जैन जलेसर, गौरव जैन, विशाल जैन, सिद्धार्थ जैन, शीतल प्रसाद जैन, घनश्याम जैन, अनिल जैन मोटर वाले, सतेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सम्यक महिला मंडल और सकल जैन मौजूद था l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page