भिंड में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में 2026 में गिरनार यात्रा के लिए 22 बसों की योजना की घोषणा हुई। इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में मोटरसाइकिल रैली और भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…
भिंड में आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन समाज द्वारा वर्ष 2026 में 22 बसों से गिरनार यात्रा की योजना की औपचारिक घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके स्वागत में ग्वालियर से आरंभ होकर मालनपुर, गोहद, मेहगांव होते हुए भिंड तक एक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। बस स्टैंड चक्रेश जैन पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल रैली शुरू हुई जो विभिन्न स्थानों – परेड चौराहा, भूत बाजार, केसर प्लाज़ा, चैताले मंदिर, बताशा बाजार – से होकर गुज़री, जहां जैन समाज की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और महिला मंडलों ने गरिमामय स्वागत किया।
सकल जैन समाज और संगठन एक साथ जुटे
संजय जी जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे सम्मेद शिखर जी आंदोलन में भिंड से 8 बसों और कारों का जत्था दिल्ली इंडिया गेट पहुंचा था, वैसे ही अब 2026 में नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर गिरनार यात्रा के लिए भिंड का सकल जैन समाज और संगठन एक साथ जुटे। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने संकल्प लिया कि यदि उन्हें जीवन में गिरनार सिद्ध क्षेत्र की यात्रा का अवसर मिला तो वे 22 नहीं, 122 बसों के साथ यात्रा करेंगे और नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस से लेकर भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव तक वर्षा योग करेंगे। कार्यक्रम में यह भी निवेदन किया गया कि गिरनार यात्रा को सफल बनाने हेतु हर घर में “गिरनार यात्रा गुल्लक” पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग भविष्य में इस पावन यात्रा का हिस्सा बन सकें।













Add Comment