इस वर्ष भी तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी की यात्रा पूरे भारत से निकालीं जाएगी। इस यात्रा का प्रचार रथ तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी के लिए आह्वान करेगा। भिंड-ग्वालियर-चम्बल संभाग में प्रचार क्षेत्र प्रचार रथ का शुभारंभ उपाध्याय श्री के सानिध्य में 11 नवंबर को हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इस वर्ष भी तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी की यात्रा पूरे भारत से निकाली जाएगी। इस यात्रा का प्रचार रथ तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी के लिए आह्वान करेगा। भिंड-ग्वालियर-चम्बल संभाग में प्रचार क्षेत्र प्रचार रथ का शुभारंभ उपाध्याय श्री के सानिध्य में 11 नवंबर को हुआ। धर्म समाज प्रचारक एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री आदिनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक महोत्सव, भिंड में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद दिया।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन 20 जुलाई 2026 को श्री नेमीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर उर्जयंत गिरनार जी वंदना के लिए समाज को अधिक से अधिक संख्या में बसों से ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए भिंड-ग्वालियर-चम्बल संभाग में प्रचार क्षेत्र प्रचार रथ का शुभारंभ उपाध्याय श्री के सानिध्य में 11 नवंबर को हुआ।













Add Comment