समाचार

बाल संस्कार शिविर का समापन : बालिका मंडल और युवाओं का किया सम्मान


बालिका मंडल की ओर से आयोजित एक माह के बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने शिविर की सफलता की सराहना की। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। बालिका मंडल की ओर से आयोजित एक माह के बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने शिविर की सफलता की सराहना की। आयोजन में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन एडवोकेट, विमल जैन राजू, दिलीप जैन, सरस जैन और रजनी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सामाजिक, धार्मिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला बताया। युवा समाजसेवी कपिल जैन को विशेष सम्मान मिला। उन्होंने शिविर में हर जिम्मेदारी निभाई। बालिका मंडल की पूरी टीम, युवा स्वयंसेवक, प्रशिक्षक और छात्राओं को भी सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अशोक जैन एडवोकेट ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

बाल संस्कार शिविर बच्चों में नैतिकता और युवाओं में सेवा व जिम्मेदारी का भाव जगाता है। उन्होंने कहा, नई पीढ़ी ऐसे आयोजनों से जुड़ेगी तो समाज का भविष्य उज्ज्वल होगा। शिविर में धार्मिक शिक्षा, योग, स्वास्थ्य जागरूकता, नैतिक कहानियां, सामूहिक पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। समापन पर बालिका मंडल की सदस्यों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और वरिष्ठजनों का आभार जताकर कहा कि भविष्य में भी समाज में संस्कार और एकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page