समाचार

मुनि पुण्य सागर जी महाराज देंगे दीक्षा : घाटोल की तारादेवी 2 जुलाई को लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा


घाटोल की रहने वाली 77 वर्षीय सप्तम प्रतिमाधारी श्राविका तारादेवी उंकावत 2 जुलाई को मध्यप्रदेश के सिद्धक्षेत्र सोनागिरि में मुनि पुण्य सागर महाराज के सान्निध्य में जैनेश्वरी दीक्षा लेंगी। पढ़िए यह रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। घाटोल की रहने वाली 77 वर्षीय सप्तम प्रतिमाधारी श्राविका तारादेवी उंकावत 2 जुलाई को मध्यप्रदेश के सिद्धक्षेत्र सोनागिरि में मुनि पुण्य सागर महाराज के सान्निध्य में जैनेश्वरी दीक्षा लेंगी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप बांसवाड़ा के संस्थापक व फैडरेशन ऑफ हुमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अजीत कोठिया ने बताया कि तारादेवी का दीक्षा कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी घाटोल के निर्देशन में होगा।

कोठिया ने बताया तारादेवी वर्षों से मुनि व साध्वियों की सेवा सुश्रुषा में रही हैं और यहीं से उनके वैराग्य का पथ प्रशस्त हुआ। जनवरी 23 में सम्मेदशिखर जी में मुनि पुण्य सागरजी के आहार प्रवचनों से उनका वैराग्य पथ और मजबूत हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page