महावीर जिनालय चुंगी नाका अंबाह में 9 जुलाई को महावीर जिनालय से मुरैना रोड होते हुए घट यात्रा निकाली गई। घट यात्रा के बाद वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार, ध्वज भूमि शुद्धि किए गए। दोपहर एक बजे से सौरभ एंड पार्टी मुरैना द्वारा संगीतमय याग मंडल विधान किया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…
अंबाह। महावीर जिनालय चुंगी नाका अंबाह में 9 जुलाई को महावीर जिनालय से मुरैना रोड होते हुए घट यात्रा निकाली गई। घट यात्रा के बाद वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार, ध्वज भूमि शुद्धि किए गए। दोपहर एक बजे से सौरभ एंड पार्टी मुरैना द्वारा संगीतमय याग मंडल विधान किया गया। सौरभ जैन वरेह वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री 1008 महावीर दिगंबर जिनालय चुंगी नाका अंबाह, में जो ऊपर तल पर जो नवीन वेदिका बनी थी उसके शुद्धीकरण के पश्चात जिनबिंबो को नवीन वेदिका में पंडित मुकेश शास्त्री के सानिध्य में विराजमान किया जाएगा।

दस जुलाई सोमवार को सुबह 6:30 बजे अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन, नौ बजे श्री जिनबिंब स्थापना, 11 बजे श्री विश्वशांति महायज्ञ एवं विसर्जन व आभार प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक जानकी गार्डन अंबाह में संपूर्ण समाज के वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है।













Add Comment