समाचार

नगर भंडारी ने किया पूजन विधान : ऐतिहासिक तीर्थ ऋषभदेव मंदिर ओरी में घट स्थापना


ऋषभदेव नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल देस्थान विभाग के मंदिर में जगत जननी मां जगदम्बा की घट स्थापना की गई। मंदिर के गिरीश व्यास ने बताया कि नगर और क्षेत्र के कम ही लोगों को यह जानकारी है कि नवरात्रि के अवसर पर मुख्य निज मंदिर में चारभुजा जी के पास ओरी में हर वर्ष मां जगदम्बा की प्रतिमा की घट स्थापना और ज्वारा रोपे जाते हैं। पढ़िए धरणेंद जैन की रिपोर्ट…


खेरवाड़ा। ऋषभदेव नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल देस्थान विभाग के मंदिर में जगत जननी मां जगदम्बा की घट स्थापना की गई। मंदिर के गिरीश व्यास ने बताया कि नगर और क्षेत्र के कम ही लोगों को यह जानकारी है कि नवरात्रि के अवसर पर मुख्य निज मंदिर में चारभुजा जी के पास ओरी में हर वर्ष मां जगदम्बा की प्रतिमा की घट स्थापना और ज्वारा रोपे जाते हैं। इस परंपरा के अनुसार, देवस्थान विभाग की ओर से नगर भंडारी नरेंद्र भंडारी को सेवा पूजा के लिए पूर्व में निमंत्रण दिया जाता है। नवरात्रि स्थापना के शुभ मुहूर्त में भंडारी साहब द्वारा घट स्थापना और ज्वारा रोपे जाते हैं।

व्यास ने बताया कि इसके साथ ही माताजी के मंदिर और भंडारी साहब की खिड़की में भी घट स्थापना की जाती है। इन तीनों स्थानों पर दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाते हैं, और अष्टमी के दिन विधिवत हवन किया जाता है। यह आयोजन देवस्थान विभाग द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के लाल सिंह, गिरीश व्यास, पुजारी भवर लाल और देवस्थान विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page