समाचार

घर में निकली पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमा

बड़ोदिया (राजस्थान). संयम जैन। स्थानीय निवासी सुरेशचंद्र हीरा लाल खोड़निया के घर पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमा निकली है। उनके यहां घर के काम करने एक महिला आती है, जो 15 वर्ष से उन्हीं के यहां काम कर रही है। उस महिला को शरद पूर्णिमा को सपना आया कि घर में प्रतिमा है। वह रविवार रात 11.30 बजे आई और अपने सपने के बारे में बताया। करीब आठ फुट खोदने पर रविवार की रात 2.20 बजे पार्श्वनाथ प्रभु की प्रतिमा निकली। इस प्रतिमा की अभी दिगंबर जैन मंदिर, बड़ोदिया में प्रतिष्ठा कर दी गई है। गौरतलब है कि यहां कुछ समय पहले भी दो प्रतिमाएं निकली थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page