समाचार

विश्व शांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार का संदेश दिया: नागोरी मंदिर के चिन्मय संत सदन में हुआ णमोकार मंत्र का जाप 


विश्व णमोकार दिवस बुधवार को कुचामन सिटी सहित पूरे विश्व में एक साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक णमोकर महामंत्र का जाप कर आध्यात्मिक उन्नति विश्व शांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार का संदेश दिया गया। कुचामन जैन समाज द्वारा धान मंडी स्थित नागोरी मंदिर के चिन्मय संत सदन में सुबह 8. 01 बजे से 9.36 बजे तक सामूहिक श्री जैन वीर मंडल कुचामन के तत्वावधान मे णमोकार जाप किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। विश्व णमोकार दिवस बुधवार को कुचामन सिटी सहित पूरे विश्व में एक साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक णमोकर महामंत्र का जाप कर आध्यात्मिक उन्नति विश्व शांति सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार का संदेश दिया गया। कुचामन जैन समाज द्वारा धान मंडी स्थित नागोरी मंदिर के चिन्मय संत सदन में सुबह 8. 01 बजे से 9.36 बजे तक सामूहिक श्री जैन वीर मंडल कुचामन के तत्वावधान मे णमोकार जाप किया गया।

संस्था के सचिव सुभाष पहाडिया ने बताया कि णमोकार मंे अजमेरी मंदिर से जयकुमार पहाडिया, राजकुमार सेठी, नागोरी मंदिर से विनोद झाँझरी अजीत, वीरेंद्र पहाडिया, श्री जैन वीर मंडल के सौभागमल गंगवाल, देवेंद्र पहाडिया, अशोक झांझरी, पवन जैन, प्रमोद पांड्या, जैन स्कूल से संतोष पहाडिया, अशोक अजमेरा, समाज के सुरेश, पारस, नरेश, संजय, विजय अभिषेक प्रदीप, विनोद, नीरज विपिन, अमित, शांतिलाल, श्रावक-श्राविकओं ने णमोकार मंत्र (पंच परमेष्ठि, अनादिनिदन, महामंत्र, अपराजित मंत्र, नमस्कार मंत्र, मूल मंत्र, मंत्र राज ) का विश्व शांति की भावना से जाप किया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page