समाचार

गणतंत्र दिवस पर ‘भारत बने भारत’ अभियान

जयपुर। देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी मौके पर इस बार जयपुर में जैन समाज की ओर से भी एक कार्यक्रम किए जाएगा, जिसके जरिए ‘भारत बने भारत’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति, राजस्थान अँचल’ एवं ’राजस्थान जैन युवा महासभा, जयपुर की ओर से आयोजित किया जाएगा।

संत शिरोमणी आचार्य विद्यासागर जी महाराज यह बात हमेशा कहते हैं कि भारत को इसकी पुरानी पहचान फिर से दिलाने की जरूरत है। इसके लिए वे सभी लोगों से यह अपील भी करते हैं कि भारत को इंडिया नहीं भारत बोलिए। इसी को देखते हुए ‘भारत बने भारत’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान की शुरुआत मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जयपुर के अल्बर्ट हाॅल पर सुबह साढे नौ बजे एक नुक्क्ड नाटक ‘मैं भारत हूं’ के साथ होगी। इसे अरिहन्त नाट्य संस्था, जयपुर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

’मै भारत हूँ टी शर्ट का लोकार्पण’

आयोजन के लिए पुरुषों के लिए विशेष रूप से बनवाई गई टी शर्ट ’मै भारत हूँ’ का विमोचन रविवार 24 जनवरी को भट्टारकजी की नसियां में राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष बैद, संयुक्त महामंत्री राज कुमार पाटनी, रेखा पाटनी, प्रदेश मंत्री भारतभूषण जैन, सौरभ जैन, प्रदेश संयुक्त मंत्री धीरज पाटनी, कार्यकारिणी सदस्य अमित शाह, मीनाक्षी जैन, सांगानेर सम्भाग अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया, झोटवाड़ा संभाग अध्यक्ष तरुण जैन, मानसरोवर सम्भाग अध्यक्ष मुकेश कासलीवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page