श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला के जैन भवन पर समाधिस्थ आचार्य श्री निर्मल सागर महाराज के परम शिष्या सिद्धार्थ रत्न भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का दो वर्षों के बाद भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला के जैन भवन पर समाधिस्थ आचार्य श्री निर्मल सागर महाराज के परम शिष्या सिद्धार्थ रत्न भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का दो वर्षों के बाद भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आगमन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी की। गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का मंगल विहार प्रातः 7:00 बजे जैन मंदिर मधुनगर से प्रारंभ होकर जैन मंदिर सदर बाजार, शहजादी मंडी पार्श्वधाम छीपीटोला पर पहुंचीं तो वहां उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गुरु मां का स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं-पुरुष केसरिया वस्त्र धारण कर बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए आर्यिका संघ के साथ चल रहे थे।
इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा आर्यिका संघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की। मंगल आगवनी के बाद गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ ने मंदिर जी में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का 19 जून को छीपीटोला जैन मंदिर से मंगल विहार कर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्यानी नसियां जी में मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर मंदिर के नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, महामंत्री मुरारीलाल जैन, कोषाध्यक्ष अक्षय जैन बन्टी, दीपक जैन, हेमंत जैन, प्रवेश जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन सहित समस्त छीपीटोला जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment