परम पूज्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद के ‘बुलेटिन’ के गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज विनयांजलि विशेषांक का विमोचन किया गया। विशेषांक का संपादन डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर ने किया है। पढ़िए यह रिपोर्ट..
कोटा। ऋद्धि-सिद्धी नगर में परम पूज्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद के ‘बुलेटिन’ के गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज विनयांजलि विशेषांक का विमोचन किया गया। विशेषांक का संपादन डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर ने किया है। विशेषांक परम पूज्य मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं समर्पण समूह भारत के सौजन्य से प्रकाशित किया गया है।
विमोचन शास्त्रि परिषद के अध्यक्ष डॉ श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत, महामंत्री ब्र. जयकुमार निशान्त टीकमगढ़, विद्वत् परिषद के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार जैन वाराणसी, डॉ नरेन्द्र जैन टीकमगढ़ , पंडित विनोद जैन रजवांस, संपादक डॉ सुनील जैन संचय, ललितपुर, डॉ धर्मेंद्र भैया जयपुर, ब्र. विनोद भैया छतरपुर, डॉ ज्योति जैन खतौली, डॉ सुमित जैन उदयपुर, डॉ आशीष जैन बम्होरी दमोह, पंडित अंकित जैन आदि ने किया। विमोचन के बाद सर्वप्रथम एक-एक प्रति मंचासीन मुनिराजों को तथा इसके बाद उपस्थित विद्वानों आदि को भेंट की गयी।













Add Comment