भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री गजराज जी गंगवाल का सर्वसम्मति से चयन हुआ। समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए नेतृत्व से संगठन के कार्यों में तेजी आएगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, जो दिगंबर जैन समाज की सबसे पुरातन और प्रतिष्ठित संस्था मानी जाती है, ने सर्वसम्मति से श्री गजराज जी गंगवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। इसके साथ ही श्री पवन जी गोधा को राष्ट्रीय महामंत्री तथा श्री प्रकाश जी वोरा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। तीनों पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन पर संपूर्ण जैन समाज में हर्ष की लहर देखी गई।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री गजराज गंगवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी तथा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, विश्व जैन संगठन के मयंक जैन, जैन राजनीतिक चेतना मंच के सुभाष काला सहित अनेक समाजजन ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन, श्रीफल सहित कई गणमान्य महिलाओं ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने कहा कि नए नेतृत्व से महासभा के कार्यों में गति आएगी और संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।













Add Comment