विकासखंड महू के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जैन समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
महू। जैन समाज के विभिन्न समाजसेवियों के सहयोग से विकासखंड महू के अनेक शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया गया। इस पहल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुतारखेड़ी (30), पत्थर नाला (21), नैऊ गुराडिया (33), शासकीय माध्यमिक विद्यालय नैऊ गुराडिया (15), प्राथमिक विद्यालय करौंदिया (31), माध्यमिक विद्यालय करौंदिया (13) एवं ज्ञानोदय मिडिल स्कूल पिट रोड महू (57) के बच्चों को गर्म स्वेटर दिए गए।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं परामर्शदाता सुदर्शन जटाले, महामंत्री श्रेष्ठी जैन, महिला मंडल महासचिव सपना जैन, शिक्षाविद् प्रियंका जैन, ईशान पत्रिका के संपादक सुनील जैन, सहायक संचालक (शिक्षा) महू की मैडम दीपशिखा आंचले और नोडल समन्वयक पायल परदेशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मानव सेवा कार्य से विद्यालयों में प्रसन्नता का वातावरण बना और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी।













Add Comment