समाचार

नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 86 मरीजों को मिला लाभ : महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा 34वां निःशुल्क शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में आयोजित 34वें नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 86 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में एक्स-रे और रक्त जांच भी निःशुल्क की गईं। पढ़िए सुभाष जैन पहाड़िया की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से 34वां नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर रविवार, 14 सितम्बर 2025 को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सम्पन्न हुआ। शिविर का संचालन डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) के मार्गदर्शन में किया गया, जो जोड़ों, लिगामेंट और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।

शिविर का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, प्रवीण खरीट एडवोकेट, डॉ. जितेश जैन, अध्यक्ष रामावतार गोयल और दानदाता परिवार से कैलाशचंद जैन पांड्या एवं निर्मल पांड्या ने किया। वीर नरेश कुमार झाझरी और सदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में कुचनावाली, दीपपुरा, नावा, मकराना, मोलासर, लादडिया और कुचामन से आए 86 लोगों को लाभ मिला। इस दौरान 31 एक्स-रे और 26 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं।

संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की

संस्था के कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन और सचिव अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर का अवलोकन सुशीला चौहान, रामपाल सिंह, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, मुक्ति धाम अध्यक्ष संतोष पहाड़िया, व्यापारी शिम्भु काका, राजेश जैन, विनोद गंगवाल और जीएसवी स्कूल डायरेक्टर राजकुमार सेठी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने किया। सभी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। शिविर के सफल संचालन में वीर तेज कुमार बड़जात्या, वीर जीवन सिंह, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर प्रवीण पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, कचन चौधरी और सुरजीत वैष्णव का विशेष सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page