समाचार

स्व.भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर : 92 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, मानव सेवा का संकल्प


स्वर्गीय भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में गुरुवार को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया।शिविर रतन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्वालियर के तत्वावधान एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भसीन के निर्देशन में हुआ। अम्बाह से पढ़िए, अजय जैन की यह रिपोर्ट…


अम्बाह/राजाखेड़ा। स्वर्गीय भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में गुरुवार को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया। इस शिविर का आयोजन वरुण बेवरेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (इंटरनेशनल) तथा जैसवाल जैन सेवा न्यास के कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में किया गया। वे अपनी माताजी की स्मृति में विगत 20 वर्षों से देशभर में नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। यह शिविर रतन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्वालियर के तत्वावधान एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भसीन के निर्देशन में हुआ। शिविर में करीब 600 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। मरीजों की मोतियाबिंद, रेटिना, भेंगापन, काला पानी तथा अन्य नेत्र रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श व उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

92 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे

जांच के बाद 92 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। इन सभी मरीजों के आने-जाने, ठहरने, भोजन, दवाइयों और ऑपरेशन की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों के चेहरों पर नई रोशनी और संतोष की झलक साफ दिखाई दी।

समाज में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

सीए कमलेश जैन ने बताया कि यह शिविर उनकी माता स्व. भगवानदेवी जैन की स्मृति में आयोजित किया गया है और प्रत्येक माह की 8 तारीख को राजाखेड़ा में नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आंखों की रोशनी बचाना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और “पर हित सरस धर्म नहीं भाई” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना भी है। कोई भी व्यक्ति अंधकार में न रहे, इसी संकल्प के साथ यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।

लक्ष्य राजाखेड़ा क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाना

उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य राजाखेड़ा क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है। इसके लिए आमजन, समाजसेवी संस्थाएं और चिकित्सा जगत के विशेषज्ञ निरंतर सहयोग कर रहे हैं। सीए कमलेश जैन ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वे आगामी मासिक शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ उठाएं और इस मानव सेवा अभियान को सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page