लायन्स क्लब नागदा एवम् महावीर इन्टरनेशनल नागदा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र परिक्षण, दंत परिक्षण व दर्द निवारक परिक्षण शिविर का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सेवाएँ लीं। पढ़िए जीवन जैन की रिपोर्ट ।
नागदा। लायन्स क्लब नागदा एवम् महावीर इन्टरनेशनल नागदा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र परिक्षण, दंत परिक्षण व दर्द निवारक परिक्षण शिविर का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया। लायन्स क्लब नागदा के नेत्र कमेटी चेयरमैन लायन कमलेशजी जायसवाल व महावीर इन्टरनेशनल के चेयरमैन चिमनजी काठेंड ने बताया कि शिविर में 40 मरीजों का दर्द परिक्षण डॉ अविनाश बुंदीवाल उज्जैन द्वारा, 22 मरीजों का दंत परिक्षण लायन डॉ. परांकुशजी शर्मा, लायन डॉ. निखिलजी सोनी व लायन डॉ राहुल जी लोदवाल द्वारा किया गया। 77 मरीजों का नेत्र परिक्षण मुरलीधर कृपा हास्पिटल मक्सी द्वारा किया गया, जिसमें से 22 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर मक्सी भेजा गया । साथ ही डाँ अग्निहोत्री पेथ लेब के सहयोग से जनरल परिक्षण किया गया ।
ये रहे मौजूद
अतिथि के रूप में नागदा खाचरौद विधान सभा के विधायक डाँ तेज बहादुर सिंहजी चौहान, पूर्व विधायक लालसिह जी राणावत, लायन गुलजारी लाल जी त्रिवेदी, इंदौर उज्जैन झोन के झोन चेयरमेन राजेश गेलडा,महावीर इंटरनेशनल चेन्नई के चेयरमेन योगेन्द्रजी कोठरी, झोन सचिव हर्षित नागदा झोन कोषाध्यक्ष मनीष ओरा मंचासिन थे । अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद जैन ने की । संचालन लायन डाँ प्रदीप जी रावल ने किया व आभार महावीर इन्टरनेशनल मनोज वागरेचा ने माना । अतिथियों का स्वागत लायन गोविन्द जी मोहता, लायन बदीलालजी पोरवाल, लायन रविजी शर्मा, लायन डॉ प्रदीप शर्मा, लायन आर के यादव, लायन पवन गुप्ता, जितेन्द्र पोखरना, मनोज ओरा, बाबुलाल डाबी ने किया । इस अवसर पर लायन डाँ एस आर चावला सा, लायन दीपक दुबे, लायन घनश्याम राठी, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष मनीष चपलोद, अमित बम ,राजेन्द्र जैन नमन जायसवाल व स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे ।













Add Comment