जैन मिलन आगरा सिद्धार्थ की ओर से गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 7 स्थित जैन मंदिर में आयोजित किया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। जैन मिलन आगरा सिद्धार्थ की ओर से गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 7 स्थित जैन मंदिर में आयोजित किया गया।
शिविर का उदघाटन विधायक विजय शिवहरे जी की ओर से आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ ईशान यादव ने आचार्यश्री के चित्र का अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री वीर अवनी जैन, मंदिर ट्रस्टी सुरेश चंद जी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर अनिल आदर्श जैन, शिविर संयोजक वीर विजय निमोरब जैन व वीर अरुण कुमार जैन, मंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष वीर पारश जैन उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
फार्मटेक कम्पनी के सहयोग से सभी मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की गई। लगभग 150 मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। 40 मरीजों का चयन निःशुल्क ऑपेरशन के लिये किया गया। वीर अखिल जैन, वीर सतीश जैन, वीर राजेन्द्र जैन, वीर निर्मल जैन, वीर डॉ अतुल जैन, वीर नितिन जैन, वीर राकेश जैन, वीर प्रदीप जैन रेलवे, वीर हुकुम चंद जैन, वीर प्रवीण जैन, वीर कमल कुमार जैन, वीर दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।













Add Comment