समाचार

राजाखेड़ा में 8 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर: जैसवाल जैन सेवा न्यास लगाएगा यह परीक्षण शिविर 


पीड़ित मानव सेवार्थ जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 08 सितंबर को लगाया जाएगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/राजाखेड़ा। पीड़ित मानव सेवार्थ जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 08 सितंबर को लगाया जाएगा। अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में डॉ. भसीन द्वारा संचालित रतन ज्योति चौरिटेबिल ट्रस्ट ग्वालियर के तत्वावधान में जैसवाल जैन सेवा न्यास के सहयोग से राजाखेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है। इस शिविर में सम्मिलित होने वाले मरीजों की निःशुल्क जाँच की जाएगी एवं उचित सलाह तथा मार्ग दर्शन दिया जाएगा।

मरीजों की जाँच के बाद उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर में उपलब्ध रहेगी। मोतियाबिन्द ऑपरेशन, रेटिना (आँख के पर्दे), काला पानी, भेड़ापन एवं अन्य नेत्र रोगों की जाँच के बाद मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

चयनित मरीजो के मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन और आने जाने एवं ठहरने-खाने एवं दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। दूर-पास की नजर का चश्मा भी दिया जाएगा। शिविर आयोजक अभा श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उप) सेवा न्यास सीए कमलेश जैन, जैन एसोशिएसन फॉर इंस्पायरिंग न्यू जनरेशन ने शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page