समाचार

बरौली अहीर में लगाया निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने उठाया लाभ


श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, गुतला, बरौली अहीर (आगरा) में एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, गुतला, बरौली अहीर (आगरा) में एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में आए लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी महेश पटेल के करकमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुमनलता जैन का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ. तपस्या सिंहा एवं उनकी टीम ने 300 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 100 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। जिनके ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। साथ ही अनेक मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। सामान्य स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण इसके अतिरिक्त डॉ. धीरज (फिजिशियन) एवं डॉ.श्रुति जैन गर्ग ने 400-450 मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं दांतों की जांच की। मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

शिविर में सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को काफी राहत मिली। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर संयोजक सुरेशचंद जैन, अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री संजय बाबू जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, राजीव जैन सहित महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने महासभा एवं चिकित्सक दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page