अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजितनाथ मंदिर, महरौनी में लगाया जाएगा। पढ़िए पूरी जानकारी…
महरौनी। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजितनाथ मंदिर, महरौनी में लगाया जाएगा। परिषद के महासचिव अशोक जैन के बताया कि जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम व आयूष जैन परिवार दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियो ग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियां, ऑर्थोशूज ( जूते), स्टिक एवं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि उपलब्ध कराने हेतु चयन कर नाप लिया जाएगा।
ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। संयोजक समकित जैन के अनुसार इसी प्रकार नेत्र रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श व मोतियाबिंद के रोगियों का आपरेशन हेतु चयन किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन, श्रवणहीन बुजुर्ग व नेत्र रोगी अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लेकर ही आएं।













Add Comment