समाचार

कुचामन सिटी में 33वां नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर सम्पन्न : 102 रोगी लाभान्वित, घुटना-जोड़-जांच से लोगों को मिली राहत


कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित 33वें नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 102 से अधिक रोगियों को परामर्श, जांच व उपचार की सुविधाएं दी गईं। शिविर में भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़िए वीर सुभाष पहाडिया की खास रिपोर्ट…


कुचामन सिटी में श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा 33वां नि:शुल्क हड्डी रोग, जोड़, लिगामेंट व घुटना रिप्लेसमेंट जांच शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर में आयोजित किया गया।

जयपुर से पधारे डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल) ने रोगियों की जांच की। शिविर का शुभारंभ संयोजक वीर अशोक गंगवाल, वीर भानु कुमार आदित्य, वीर रमेश पहाडिया व डॉक्टर जितेश जैन द्वारा किया गया।

26 एक्स-रे व 38 रक्त जांचें नि:शुल्क की 

शिविर में नावा, निमोद, मोलासर क्षेत्र के कुल 102 रोगियों ने लाभ लिया। 26 एक्स-रे व 38 रक्त जांचें नि:शुल्क की गईं। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील ने शिविर का निरीक्षण कर संस्था की सेवाओं की सराहना की। संस्था सचिव वीर अजित पहाडिया, वीर तेज कुमार बडजात्या, बोदु कुमावत व सुरजीत वैष्णव सहित कई सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोगियों और चिकित्सकों का आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page