मतदान दिवस के अवसर पर नेमीनगर, जैन कॉलोनी में सेंट्रल लेब और शांतिनाथ पारमार्थिक औषधालय के सौजन्य से मताधिकार का प्रयोग करने वाले कॉलोनीवासियों का निःशुल्क ब्लड टेस्ट किया। तकरीबन 175 से 200 लोगों ने इसका लाभ लिया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। मतदान दिवस के अवसर पर नेमीनगर, जैन कॉलोनी में सेंट्रल लेब और शांतिनाथ पारमार्थिक औषधालय के सौजन्य से मताधिकार का प्रयोग करने वाले कॉलोनीवासियों का निःशुल्क ब्लड टेस्ट किया। तकरीबन 175 से 200 लोगों ने इसका लाभ लिया और अपनी जरूरत की जांचें निःशुल्क करवाईं।औषधालय समिति ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और सेंट्रल लेब को उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

.इस अवसर पर संदीप गंगवाल, पंकज पभैया, रवि बेद , प्रवीण पहाड़िया, सुयश बाकलीवाल, कीर्ति काला आदि उपस्थित थे। इस कार्य की समाज अध्यक्ष श्री लुहाड़िया और मंत्री गिरीश पाटोदी, पवन गुना वाले, राजेश बज, सरिता जैन, इंद्र सेठी, स्मिता गंगवाल आदि ने बहुत सराहना की।













Add Comment