श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर आगरा में षष्टम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज की पुण्य स्मृति में गुरु ज्ञान मंदिर का शिलान्यास समारोह हुआ। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर आगरा में षष्टम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज की पुण्य स्मृति में गुरु ज्ञान मंदिर का शिलान्यास समारोह हुआ। इसमें सप्तम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 ज्ञात सागर महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य मंदिर प्रदाता एवं शिलान्यास प्रदाता राजकुमार जैन गुड्डू, अनिता जैन, अनुराग जैन, सोनल जैन, दिया जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब व शालीमार युवा मंडल के द्वारा की गई। इसमें मुख्य रूप से राजू गोधा, संजू गोधा, संजय जैन, अजय जैन, विनीत जैन, अनिल अहिंसा, मुकेश प्रिया, अंकेश जैन, शालीमार महिला मंडल, मीडिया प्रभारी समेकित जैन एवं राहुल जैन मौजूद रहे।













Add Comment