उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी बाग के निकट श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भव्य वेदी शिलान्यास समारोह 5 जुलाई को श्री लक्ष्मी मंदिर में किया गया। जिसमें राजेश जैन कारपेट परिवार द्वारा पांडाल शुभारंभ किया गया। समापन पर विविध कार्यक्रम हुए। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के बल्केश्वर स्थित गंगेगौरी बाग के निकट श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भव्य वेदी शिलान्यास समारोह 5 जुलाई को श्री लक्ष्मी मंदिर में किया गया। जिसमें राजेश जैन कारपेट परिवार द्वारा पांडाल शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण आगरा के श्रेष्ठियों द्वारा एवं चित्र अनावरण दीप प्रज्ज्वलन निर्मल मोठया परिवार ने किया गया। श्री सर्वतोभद्र दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन किया और साथ ही शास्त्र भेंट किए।
स्वास्तिक महिला मंडल कमला नगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के मध्य में उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर आया। जिसमें उपाध्यायश्री ने सभी भक्तों को अपनी मंगल देशना से कृतार्थ किया। जिसके बाद पंडित अजित जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री सर्वतोभद्र जिनालय की मुख्य वेदी का शिलान्यास करने का सौभाग्य रोहित जैन अहिंसा परिवार एवं दो वेदी का शिलान्यास पारस कंसल जैन एवं रूपेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें सभी परिवारों एवं भक्तों ने शिला स्थापित कर वेदी शिलान्यास की क्रियाएं संपन्न कीं।
इन शहरों से बड़ी संख्या में आए समाजजन
इस शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भक्तों ने बढ़ चढ़कर दान दिया। इस दौरान एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, ग्वालियर, सोनागिर, मुरैना, भिंड, इटावा, कुरावली, मेहगांव, बरासो, आगरा के अलावा विभिन्न नगरों के जैन समाज ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं उमेश जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 5 बजे उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ ने भिंड में होने वाला मंगल चातुर्मास के लिए मंगल विहार किया।
इन्होंने किया पुण्यार्जन
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले, सुनील जैन ठेकेदार, शिखर जैन सिंघई, रजत जैन पंकज जैन, राजीव जैन, राजीव बैंक, सुरेश पांड्या, सुमेरचंद जैन पाड़या, दिलीप जैन, विष्णु जैन, अनिल जैन कागज, अरूण जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त बल्केश्वर एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।













Add Comment