समाचार

गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज ससंघ का होगा सानिध्य : द्रोणगिरि में होगा मानस्तम्भ का शिलान्यास एवं शपथग्रहण समारोह


द्रोणागिरि जी (लघु सम्मेद शिखर जी) में परमपूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मानस्तम्भ का शिलान्यास एवं नव नियुक्त प्रबंध समिति का शपथग्रहण समारोह 31 मई को विविध कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा। पढ़िए राजेश रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट…


द्रोणगिरि। श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरि जी (लघु सम्मेद शिखर जी) में परमपूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मानस्तम्भ का शिलान्यास एवं नव नियुक्त प्रबंध समिति का शपथग्रहण समारोह 31 मई को विविध कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा। समिति के उपाध्यक्ष राजेश रागी ने बताया कि बुधवार को प्रातः 6:00 बजे सामूहिक अभिषेक, पूजन, शांतिधारा के बाद 6:30 बजे ग्राम मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह होगा। इसके बाद 8:30 बजे पूज्य आचार्य संघ की आहार चर्या, 9:30 बजे चौबीसी परिसर में विशाल मानस्तंभ शिलान्यास समारोह होगा।

इसके बाद 10 बजे श्री सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि जी के ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा। द्रोणगिरि समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस कार्यक्रम मे सम्मलित हेतु बड़ामलहरा, भगवा, घुवारा से सुबह 6 बजे वाहन की व्यवस्था की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page