श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोकुल नगर का रविवार को प्रथम स्थापना दिवस अभय भैया के मार्गदर्शन और अमित वास्तु भैया के सानिध्य में पंच कल्याणक विधान तथा महामस्कभिषेक विशेष मंत्रोच्चार द्वारा संपन्न हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोकुल नगर का रविवार को प्रथम स्थापना दिवस अभय भैया के मार्गदर्शन और अमित वास्तु भैया के सानिध्य में पंच कल्याणक विधान तथा महामस्कभिषेक विशेष मंत्रोच्चार द्वारा संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी सदस्य श्रेयांस और हर्ष जैन ने बताया कि रविवार के प्रोग्राम में पूर्वी क्षेत्र के सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, दिलीप पाटनी, धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी दोषी, पार्षद राजीव जैन, उदयनगर से भरत जैन, राकेश जैन, सुख-शांति नगर से राजकुमार जैन, वैभवनगर से जितेंद्र जैन सीए, रत्नत्रय ग्रुप के सदस्य, भूमि शिलान्यास पुण्यार्जक जितेंद्र जैन झिरभार, पौरवाड़ समाज के अध्यक्ष नमीश जैन और गोकुल नगर के समाज जैन शामिल हुए।
इनको मिला विधान का सौभाग्य
एससी सिंघई ध्वजारोहणकर्ता, रविंद्र जया जैन सौधर्म इंद्र, संजय सपना वेद कुबेर, निलेश मोनिका जैन महेंद्र इंद्र, विनय डॉली जैन ईशान इंद्र, नरेंद्र रंजना बज सानद इंद्र, जयेश अल्पना जैन महायज्ञनायक, अंकित अनुषा यज्ञनायक, श्रेयांश अंजलि, नितिन सोनम, कैलाश साधना, सुदीप दिशा को महामंडलेश्वर पद और मुख्य पात्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विधान और महामस्कभिषेक के बाद वात्सल्य भोज सभी समाजजन द्वारा किया गया। वात्सल्य भोज और विधान सामग्री के पुण्यार्जक रविंद्र जया, सूरज मानस, मुन्नी जैन परिवार रहे।













Add Comment