अंबाह। पूर्व पार्षद अरुण जैन की ताई एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल जैन कचनोधा वालों की माताजी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र जैन का निधन सोमवार को हो गया। वह लगभग 90 वर्ष की थीं। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शांति देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह आठ बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।
शांति देवी जैन धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। प्रतिदिन मंदिर जाना और भगवान का स्मरण करना उनके नियमों में शामिल था। शांति देवी के निधन पर जैन समाज के अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment