पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज पीपलगोन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें समाज के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
पीपलगोन। पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज पीपलगोन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें समाज के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष विजय जैन, उपाध्यक्ष स्वपनिल जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन और सह कोषाध्यक्ष प्रीतेश जैन बने। सचिव का दायित्व रोबिन जैन को दिया गया, जबकि सह सचिव अभिषेक जैन चुने गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल जैन को सौंपी गई।
परामर्शदाता मंडल में डॉ. देवेंद्र धनोते, डॉ. महेंद्र जैन और भारतेश्वर जैन को शामिल किया गया। समाज के संरक्षक के रूप में सोमचंद जैन, अतुल जैन, सरस जी जैन, प्रकाश जैन और मोतीलाल घाटे का चयन हुआ।
इसी क्रम में महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रमिला धनोते, उपाध्यक्ष मधुबाला जैन और कोषाध्यक्ष वर्षा घाटे बनीं। सचिव का पद दीपमाला जैन को मिला, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में त्रिशला जैन का चयन हुआ। सह सचिव पद के लिए निधि जैन, निकिता जैन और पल्लवी जैन को चुना गया। सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी विधि जैन को सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी गठन के बाद समाज में उत्साह का माहौल रहा और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।













Add Comment