समाचार

दिगंबर जैन गोलालरे युवा समिति भिंड का गठन : अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई वार्षिक मेले में उमडा जनसैलाब


अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई समिति एंव गोलालारिय समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में दिल्ली, महाप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित सम्पूर्ण प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने गोलालारिय एंव खरौआ जैन समाज के उदगम स्थल अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई पहुंचकर देवाधिदेव मूलनायक 1008 नमिनाथ भगवान का अभिषेक शान्तिधारा पूजन कर सातिशय पुण्य अर्जित किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


भिण्ड। अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई समिति एंव गोलालारिय समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में दिल्ली, महाप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित सम्पूर्ण प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने गोलालारिय एंव खरौआ जैन समाज के उदगम स्थल अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई पहुंचकर देवाधिदेव मूलनायक 1008 नमिनाथ भगवान का अभिषेक शान्तिधारा पूजन कर सातिशय पुण्य अर्जित किया। सोनम जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजलन एवं मंगलाचरण के द्वारा की गयी। वार्षिक मेला के अवसर पर क्षेत्रीय कमेटी की ओर से नमिनाथ विधान का आयोजन भी किया गया जिसके पुण्याजर्क मुन्नालाल जी संजीव कुमार सिंघई परिवार पावई रहे।

विधान में अनेकानेक साधर्मी बंधुओं ने शामिल होकर नमिनाथ भगवान के गुणों का गुणानुवाद कर अपने नर जन्म को सफल किया। प्रतिष्ठाचार्य संदीप जी शास्त्री का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष क्षेत्रीय विधायक हेमन्त कटारे, ई ङी आयुक्त राजीव जैन दिल्ली, संजय जैन विश्व जैन संगठन, संतोष जैन चचा, मुन्नालाल जैन पावई (दिल्ली, )परम संरक्षक प्रमोद जैन (डब्बू), ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, चक्रेश जैन इटावा, अनिल जैन सोनागिर न्यास, रमेश जैन रिदौली सहित  अनेकानेक श्रद्धालुओं  उत्साह से भाग लिया।

विधानोपरान्त भव्य शोभायात्रा भी निकाली जी गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।। मेला पधारे समस्त महानुभावों के स्वल्पाहार एंव भोजन व्यव्स्था विजय जैन, बैंक वाले  बंगला बाजार बीरसैन जैन सर्राफ बरोही वाले सहित अनेक पुण्यार्जक परिवार ने की। अन्त में रत्नात्रय गिरि पावई क्षेत्र कार्याध्यक्ष विजय जमसारा एंव समाज अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन पोस्ट आफ़िस ने कार्य क्रम में शामिल सभी साधर्मी भाईयों का पावई महोत्सव में शामिल होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावाई में खंडित प्रतिमा का जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने अवलोकन किया।संजय जैन ने कहा पावई एक विशाल तीर्थ क्षेत्र है।

यहां सम्पूर्ण जैन समाज को एक बार जरूर आना चाहिए। कार्यक्रम में बीजेपी नेता ओम प्रकाश अग्रवाल बाबू जी ने कहा कि पावई अतिशय क्षेत्र आपने आप मे बहुत बड़ा अतिशय क्षेत्र है जिसके बारे में जितना बोला जाए वो कम है। गोलालारे मुनि भक्त अध्यक्ष रविंद्र जैन द्वारा रात्रि में पावई से दिल्ली वापस जा रहे यात्रियों का तिलक लगाकर दुप्पटा पहनकर सम्मान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page