भारतीय जैन मिलन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छतरपुर में नवीन एवं बड़ा मलहरा, शाहगढ़ में शाखाओं का पुनर्गठन, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गठन किया गया। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…
सागर। भारतीय जैन मिलन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छतरपुर में नवीन एवं बड़ा मलहरा, शाहगढ़ में शाखाओं का पुनर्गठन, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गठन किया गया।
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के भ्रमण कार्यक्रम में कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री क्षेत्रीय, अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, महेश जैन पीएचई राष्ट्रीय संयोजक प्रचार प्रसार, मनीष जैन विद्यार्थी सागर की उपस्थिति में छतरपुर में संरक्षक पंकज जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री अनुराग जैन मिंटी, उपाध्यक्ष अशोक जैन, कोषाध्यक्ष रितेश जैन, प्रचार मंत्री अजित जैन को मनोनीत किया गया।

बड़ामलहरा में संरक्षक कमल जैन ,अध्यक्ष संजीव जैन, मंत्री विमल जैन कोषाध्यक्ष,भागचंद जैन एवं महिला जैन मिलन में अध्यक्ष दिव्या जैन, मंत्री चंदा जैन, कोषाध्यक्ष सुषमा जैन को मनोनीत किया गया।
शाहगढ़ में संरक्षक वीर शाह शिव प्रसाद जैन, वीर डॉ. जिनेंद्र जैन, अध्यक्ष वीर डॉ. अशोक जैन, मंत्री वीर शाह दिवा जैन, कोषाध्यक्ष वीर नीरज जैन निवार, प्रचार मंत्री वीर प्रकाश जैन अदावन को मनोनीत किया गया ।महिला जैन मिलन में संरक्षिका श्रीमती संतोष जैन कामनी, अध्यक्ष वीरांगना श्रीमती नेहा जैन, मंत्री वीरांगना श्रीमती रचना सेठ, कोषाध्यक्ष वीरांगना श्रीमती माधुरी जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना श्रीमती दीप्ति जैन रामटोरिया को मनोनीत किया गया। छतरपुर, बड़ा मलहरा एवं शाहगढ़ में बैठक में जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर कमलेंद्र जैन ने भारतीय जैन मिलन की स्थापना से लेकर मिलन की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं जैन मिलन के महत्व के विषय में बताया एवं सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।













Add Comment