समाचार

टीएमयू के फॉरेंसिक स्टूडेंट्स ने पुलिस अकादमी का किया भ्रमण : अकादमी के इतिहास, संग्रहालय, हथियार गृह, फॉरेंसिक प्रयोगशाला का अवलोकन  


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से छात्रों को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी का भ्रमण करवाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसंुदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के शैक्षिक दौरे में छात्रों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यप्रणाली के साथ आपराधिक जांच में फॉरेंसिक विज्ञान के वास्तविक जीवन में अनुप्रयोगों की बारीकियों को समझा। टीएमयू के फॉरेंसिक छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी के इतिहास, संग्रहालय, हथियार गृह, फॉरेंसिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, मिग-21 विमान का अवलोकन भी किया। इससे पूर्व फॉरेंसिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर जनरल राजीव सभरवाल से भेंट करके कुलाधिपति सुरेश जैन की ओर से उन्हें तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आने के लिए आमंत्रित किया।

पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली से अपडेट हुए

शैक्षणिक भ्रमण में शामिल इन 66 छात्रों ने अपराध स्थल प्रबंधन, साक्ष्य संकलन, संरक्षण प्रक्रियाओं, कानूनी प्रथाओं और पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली से अपडेट हुए। इस शैक्षिक संवाद में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और पुलिस ऑफिसर्स के बीच समन्वय को टीएमयू के छात्रों ने समझा। प्राचार्य ने उप पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार वैद्या का भी शुक्रिया अदा किया। शैक्षिक यात्रा में फॉरेंसिक के एचओडी रवि कुमार, योगेशकुमार, सौम्या त्रिपाठी के संग-संग रिसर्च स्कॉलर अजयप्रताप सिंह आदि शामिल रहे। पुलिस उप-अधीक्षक हरेंद्रसिंह यादव ने अपनी टीम के साथ छात्रों को अकादमी का भ्रमण कराया। अकादमी के पुष्करकुमार शर्मा, पंकज तोमर की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page