तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सीटीएलडी की ओर से करियर टॉक्स पाथवेज़ टू सक्सेस में एवीपीएन की टैलेंट एक्विज़िशन लीडर दीप्ति वर्मा ने स्टूडेंट्स से तमाम टिप्स साझा किए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सीटीएलडी की ओर से करियर टॉक्स पाथवेज़ टू सक्सेस में एवीपीएन की टैलेंट एक्विज़िशन लीडर दीप्ति वर्मा ने स्टूडेंट्स से तमाम टिप्स साझा किए। एवीपीएन की टैलेंट एक्विज़िशन लीडर दीप्ति वर्मा ने कॉर्पाेरेट भर्ती प्रक्रिया की वास्तविकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चयन केवल अंकों या डिग्री पर आधारित नहीं होता, बल्कि अभ्यर्थी के व्यावहारिक कौशल, सोचने की क्षमता, संवाद शैली और संगठनात्मक संस्कृति के साथ सामंजस्य पर भी निर्भर करता है। एचआर प्रोफेशनल्स उम्मीदवार को केवल डिग्री होल्डर के रूप में नहीं, बल्कि एक सम्भावनाशील पेशेवर के रूप में देखते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि प्रारंभिक स्क्रीनिंग से लेकर अंतिम चयन तक, रिज़्यूमे प्रस्तुति, इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज और प्रश्नों के प्रति दृष्टिकोण का विशेष महत्व होता है।
डजिटल अवेयरनेस और निरंतर सीखने की इच्छा सबसे बड़ी ताकत
दीप्ति वर्मा ने छात्रों को सलाह दी कि वे कॉलेज जीवन के दौरान ही इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, स्वयंसेवी कार्य, टीमवर्क और लीडरशिप अवसरों को गंभीरता से लें, क्योंकि ये अनुभव साक्षात्कार के समय उम्मीदवार को दूसरों से अलग पहचान दिलाते हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आज के कॉर्पाेरेट जगत में एडैप्टेबिलिटी, डिजिटल अवेयरनेस और निरंतर सीखने की इच्छा सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। अंत में दीप्ति वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर एक दौड़ नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक यात्रा है। जिसमें सही दिशा, धैर्य और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। एक्सपर्ट सेशन में सीसीएसआईटी, टिमिट, लॉ, एग्रीकल्चर, फार्मेसी आदि कॉलेजों के छात्रों की मौजूदगी में सवाल-जबाव का दौर भी चला।
हाउ एचआर एक्चुली हायर्स द सिक्रेट सेलेक्शन टिप्स
वर्मा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से करियर टॉक्स- पाथवेज़ टू सक्सेस पर आयोजित विशेषज्ञ सत्र में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहीं थीं। विशेषज्ञ सत्र का विषय कॉर्पाेरेट रेडिनेस और शीर्षक हाउ एचआर एक्चुली हायर्स द सिक्रेट सेलेक्शन टिप्स रहा। इससे पूर्व मुख्य वक्ता दीप्ति वर्मा, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी, सीटीएलडी के डायरेक्टर प्रो. पंकज कुमार सिंह आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एक्सपर्ट सेशन का शुभारम्भ किया।

नैतिक मूल्यों की समझ विद्यार्थियों को कॉर्पाेरेट जगत में सफल बनाती है
डीन प्रो. द्विवेदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि जॉब्स के लिए वर्तमान समय में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। स्टूडेंट्स को संचार कौशल, सकारात्मक दृष्टिकोण, कार्यस्थल पर अनुकूलन क्षमता तथा नैतिक मूल्यों की समझ विद्यार्थियों को कॉर्पाेरेट जगत में सफल बनाती है। सीटीएलडी केे प्रो. पंकजकुमार सिंह बोले कि करियर टॉक्स श्रृंखला का मकसद कक्षा में अर्जित ज्ञान और उद्योग की व्यावहारिक अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने सीटीएलडी की ओर से भविष्य में भी ऐसे उद्योग-संवाद आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. जैस्मिन स्टीफन ने संयोजक, जबकि प्रदीप पंवार ने सह-समन्वयक की भूमिका निभाई। संचालन अन्वेषा सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में मणि सारस्वत आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। डॉ. दिलीप दत्त वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment