आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजादंड लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद ऋषभदेव के अध्यक्ष अतुल अकोत ने बताया कि प्राचीनकाल में मंदिर में एक ध्वजादंड था, जो समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गया था। पढ़िए सचिन गंगावत रिपोर्ट…
खेरवाडा। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजादंड लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद ऋषभदेव के अध्यक्ष अतुल अकोत ने बताया कि प्राचीनकाल में मंदिर में एक ध्वजादंड था, जो समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गया था। युवा परिषद के महामंत्री पुष्पदंत मेहता ने बताया कि नया ध्वजादंड ऋषभदेव स्थित गुरुकुल मंदिर में फरवरी में होने वाली प्रतिष्ठा के समय स्थापित किया जाएगा।

वर्तमान में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है, जिसके बाद ध्वजादंड को मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। युवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव वालावत ने जानकारी दी कि जीर्णोद्धार का कार्य अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की शाखा ऋषभदेव और जवास मंदिर कमेटी खेरवाडा के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस पहल से मंदिर की भव्यता में वृद्धि होगी और जैन समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।














Add Comment