मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम में जैन समाज के पांच प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया। इनकी उपलब्धि से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है। पढ़िए राजेश जैन ‘दद्दू’ की रिपोर्ट…
इंदौर। मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित होने के साथ ही जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जैन समाज के पांच होनहार प्रत्याशियों — समीक्षा जैन, रोहित जैन, आदिति जैन, आयुषी जैन और मानसी जैन — ने सफलता प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ ने बताया कि 42 चयनित प्रत्याशियों में इन पांच जैन युवाओं ने स्थान प्राप्त किया, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, डी.के. जैन डीएसपी हंसमुख गांधी, टी.के. वेद और मयंक जैन सहित कई गणमान्यजनों ने इन प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जैन समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पूरे जैन समाज में इस सफलता को लेकर अपार हर्ष का वातावरण है। सभी ने पांचों विजेता युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।













Add Comment