समाचार

100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का पंच दिवसीय भगवान महोत्सव आरंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 को करेंगे अलौकिक मंदिर का उद्घाटन 


समाधिस्थ मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज की हृदय स्थली श्री तरूणसागरम् पारसनाथ अतिशय तीर्थधाम पर मात्र 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का पंच दिवसीय भगवान महोत्सव और विश्वशांति महायज्ञ 26 से 30 नवंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय आयोजन में 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तरुणसागरम सागराम से पढ़िए, यह खबर…


तरुणसागरम सागराम। आचार्य श्री सन्मति सागरजी महाराज और जैनाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी के सानिध्य और मुनिश्री पीयूष सागर जी महाराज ससंघ के निर्देशन में समाधिस्थ मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज की हृदय स्थली श्री तरूणसागरम् पारसनाथ अतिशय तीर्थधाम पर मात्र 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का पंच दिवसीय भगवान महोत्सव और विश्वशांति महायज्ञ 26 से 30 नवंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय आयोजन में 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

सभी भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था रहेगी

यह प्रतिष्ठा देश की सबसे अच्छी और सस्ती प्रतिष्ठा होगी, जो बिना किसी तामझाम के भक्त द्वारा भगवान की आराधना होगी। महोत्सव की धार्मिक क्रियाएं प. प्रदीप जैन ‘मधुर’ मुंबई, मामा प्रमोद जैन छतरपुर और संचालन ब्रह्मचारी तरुण भैया द्वारा किया जाएगा। आयोजक अध्यक्ष सुनीलकुमार जैन, सचिव नमित जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि तरुण सागरम् तीर्थ तरुण क्रांति मंच ट्रस्ट, मुरादनगर, जिला गाजियाबाद (उप्र) आयोजन में पधारने वाले सभी भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रतिदिन अंतर्मना गुरुदेव द्वारा प्रवचन व आयोजन की धार्मिक क्रियाएं की जाएगी। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा, विकल्प जैन सेठी, रोमिल जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page