बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में 3 अप्रैल को जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज अपने संघ सहित पिछले 15 दिनों से बंधा जी में विराजमान हैं। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
बंधा जी। बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में 3 अप्रैल को जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज अपने संघ सहित पिछले 15 दिनों से बंधा जी में विराजमान हैं। प्रतिदिन मुनि संघ के सानिध्य में प्रातः काल श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा हो रही है। सुबह 8:30 से मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन हो रहे हैं।

पूर्व भव का चिंतन जरूर
मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने महावीर जयंती के एक दिन पहले अपने प्रवचनों के माध्यम से बताया कि हमें किस प्रकार से महावीर जयंती मनाना है। जैन दर्शन में पूर्व बोध की बहुत बड़ी कीमत है। किसी भी तीर्थंकर की जन्म जयंती मनाओ या निर्वाण महोत्सव लेकिन उसके अंतिम भव से उसकी कीमत मत आंको। उसकी कीमत उसके पूर्व भव से आंको। हम भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाने के लिए अपने मानस को तैयार कर रहे हैं। आचार्य श्री ने कहा कि उस तीर्थंकर की सत्ता के दर्शन बाद में करना, पहले उस सत्ता के दर्शन करो जिस सत्ता में उनके जीवन में धर्म आ गया। कहां कौन सा पर्याय है, उस पर्याय का चिंतन करो, कहां कौन सा पर्याय में उन्होंने किस तरीके से क्या सोच कर के किस कारणों से किस जगह पर उन्होंने अपने तीर्थंकर के उस पद के लिए अपनी भूमिका बनानी शुरू की थी। हम भगवान महावीर स्वामी के पूर्व भव का चिंतन जरूर करें। उनकी पूर्व की पर्याय देखें तब हम जान सकते हैं कि महावीर भगवान कैसे तीर्थंकर बने, किस प्रकार से उन्होंने दुनिया को सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाया और सभी प्राणियों को जियो और जीने का संदेश दिया।

पूर्णमासी कलश की होगी स्थापना
प्रदीप जैन ने बताया कि जैन तीर्थ बंधा जी में 6 अप्रैल पूर्णमासी के दिन मुनि संघ के सानिध्य में रिद्धि-सिद्धि मनोकामना पूर्ण पूर्णमासी कलश की स्थापना की जाएगी। देश भर से हजारों लोगों द्वारा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से पूर्णमासी कलश आरक्षित करा लिए हैं। 6 अप्रैल को बंधा जी में 10,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। कमेटी के अनोज जैन, मुरली जैन, बल्ले जैन, डीके जैन, अरविंद जैन, महेश चौधरी ने बताया कि पूर्णमासी के दिन बंधा जी में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मीटिंग में सभी क्षेत्रीय समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।













Add Comment